‘देश प्रदेश का सम्मान ऊंचाइयों पर’
कलाएवं संस्कृति, नागरिक उडड्यन मंत्री डॉ. महेश शर्मा के जैसलमेर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारी ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें ऊर्जा का संचार किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारी पार्टी को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो सोते जागते हर समय देश के बारे में ही सोचता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश प्रदेश का सम्मान ऊंचाइयों पर है, ऐसा 67 सालों में पहले कभी नहीं रहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पूरा विश्व भारत की तरफ देख रहा है। प्रधानमंत्री को हर देश में सम्मान मिला। आने वाले समय में भारत पूरे विश्व का मार्गदर्शन करेगा। यह यात्रा शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कम से कम 15 साल आपकी पार्टी का शासन रहना चाहिए और नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री रहेंगे।
राजस्थानचमन है
डॉ.शर्मा ने कहा कि मैं राजस्थान की माटी का ही बेटा हूं। मैं जब उत्तरप्रदेश गया तो मुझे लगा कि राजस्थान कितना चमन है। यहां संस्कारों का जीवन है। भारत की पहचान संस्कृति है और उसमें राजस्थान की संस्कृति सर्वश्रेष्ठ है। उन्होंने कहा कि मुझे सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने जैसलमेर आने का कई बार निमंत्रण दिया और यहां की मुख्य पर्यटन हवाई सेवा जैसी समस्याएं बताई।
मंत्री डॉ. शर्मा ने पर्यटन स्थलों का भ्रमण किया
जैसलमेरदौरे पर आए मंत्री डॉ. शर्मा ने सोनार दुर्ग का अवलोकन किया और इसके संबंध में भी गंभीरता से विचार करने की बात कही। इसके बाद उन्होंने गड़ीसर सरोवर को भी देखा और यहां की स्थापत्य कला धरोहर को देख अभिभूत हो उठे।
इन्होंने भी किया संबोधित
इसअवसर पर सांसद कर्नल सोनाराम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डॉ. शर्मा को जैसलमेर बाड़मेर की जिम्मेदारी दी है। इनके पास जो भी पोर्टफोलियो है वे जैसलमेर से जुड़े हुए हैं। उन्होंने स्थानीय मांगों से डॉ. शर्मा को अवगत करवाया। इस अवसर पर विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा यहां की नहरों, हवाई सेवा, सीमा पर फेंसिंग अन्य ज्वलंत समस्याओं के निराकरण की जरूरत है। जिलाध्यक्ष जुगलकिशोर व्यास ने भी स्थानीय समस्याओं के बारे में बताया।
सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं
डॉशर्मा ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि देश का विश्वास हमारी पार्टी पर है। हमारी सरकार ने अद्भुत काम किए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जनकल्याकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचाएं। वर्तमान सरकार भ्रष्टाचार मुक्त शासन दे रही है।
मैं जाते ही हवाई सेवा शुरू करने का प्रयास करूंगा
उन्होंनेकहा कि छह माह में यहां के पर्यटन में बदलाव आएगा और जैसलमेर पर्यटन मानचित्र पर ऊंचाइयों पर पहुंचेगा। भारत सरकार की डेजर्ट सर्किट योजना में जैसलमेर को खास जगह दी जाएगी। यहां से जाते ही हवाई सेवा शुरू करवाने का प्रयास करूंगा। यहां से बाड़मेर रेल लाइन अन्य लम्बी दूरी की ट्रेनों को चालू करने का भी प्रयास किया जाएगा। धार्मिक स्थलों की योजना में रामदेवरा को भी जोड़ने की कोशिश करेंगे।
सोनार दुर्ग के बारे में भी चर्चा करेंगे
डॉ.शर्मा ने कहा कि जैसलमेर में खाली पर्यटन सुधर गया तो यहां का विकास हो जाएगा। उन्होंने सोनार दुर्ग के बारे में भी चर्चा करने की बात कही। साथ आए एएसआई के अधिकारियों को भी बुलाया और कहा कि ये अधिकारी हमारे साथ रहेंगे और सोनार दुर्ग के लिए जो कुछ भी हो सकेगा हम करेंगे।
जैसलमेर. कला एवं संस्कृति, नागरिक उड्डयन मंत्री ने किया सोनार दुर्ग का भ्रमण एवं भाजपा कार्यालय में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता।