पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 108 मरीजों को पहुंचा रहे निजी अस्पताल

108 मरीजों को पहुंचा रहे निजी अस्पताल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलामुख्यालय से करीब 125 किलोमीटर दूर स्थित झिनझिनयाली गांव से जवाहर अस्पताल में लाए मरीज का इलाज नहीं होने से मरीज परिजनों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार झिनझिनयाली के बईया गांव के श्रवणसिंह (18) को बुखार होने पर सांस लेने में तकलीफ होने के कारण झिनझिनयाली स्थित पीएचसी में इलाज के लिए लाए। झिनझिनयाली पीएचसी से 108 के माध्यम से मरीज को जवाहर अस्पताल रैफर किया गया। लेकिन यहां पहुंचने के बाद करीब आधा घंटे तक उपचार नहीं मिलने के कारण परेशान परिजनों द्वारा मरीज को शहर के निजी अस्पताल की ओर रुख करना पड़ा। जिससे मरीज उसके परिजनों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

^मैं चार बजे अस्पताल पहुंचा। उसके बाद किसी मरीज को नहीं लाया गया। कुछ लोगों द्वारा डॉक्टर नहीं होने की शिकायत की जा रही है। डॉक्टर राउंड पर थे। डॉक्टर आए उससे पहले ही मरीज को वापिस ले गए। अनिलमाथुर, चिकित्सक

आधा घंटा अस्पताल में घूमते रहे नहीं मिले डाॅक्टर

मरीजके मामा सवाईसिंह ने बताया कि मरीज को इलाज के लिए जवाहर अस्पताल लाया गया। डॉक्टर नहीं होने की स्थिति में एक वार्ड से दूसरे वार्ड में घुमाया गया, लेकिन इलाज नहीं किया गया। जिससे परेशान होकर अंत में निजी अस्पताल लाया गया।

170किलोमीटर दूर आए लेकिन इलाज नहीं हुआ

इलाजकी आस लिए गांव से करीब तीन घंटे की यात्रा करने के बाद जैसलमेर जवाहर अस्पताल में पहुंचने के बाद मरीज का इलाज करने के लिए कोई डॉक्टर नहीं मिलने से परिजनों को निजी अस्पताल की ओर रुख करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...