पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तनोट माता ट्रस्ट छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 25 फरवरी तक बढ़ाई

तनोट माता ट्रस्ट छात्रवृत्ति की अंतिम तिथि 25 फरवरी तक बढ़ाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर | जिलेके वृहत क्षेत्रफल, विद्यार्थियों के दूर-दराज ग्रामीण अंचलों में निवास एवं उनके कल्याण को ध्यान में रखते हुए तनोट माता ट्रस्ट छात्रवृत्ति 2015 के आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि को 25 जनवरी से बढ़ाकर 25 फरवरी तक किया गया है। अब वर्ग 1 से 3 के अंतर्गत आने वाले सभी योग्य विद्यार्थियों एवं वर्ग 4 के अंतर्गत आने वाले सभी उच्च माध्यमिक विद्यालय अपना पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र 25 फरवरी तक क्षेत्रीय मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, रामगढ़ रोड़, जैसलमेर उत्तर को व्यक्तिगत अथवा रजिस्टर डाक से भेज सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात एवं अपूर्ण आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्रों में फोटो सत्यापित करना, मूल निवासी प्रमाण पत्र संलग्न करना, संलग्न दस्तावेजों को सत्यापित कराना, आवेदन पत्र के कॉलम रिक्त छोड़ना संबंधी कमियां देखी गई है। सभी विद्यार्थी आवेदन पत्र में कोई भी कमी नहीं छोड़े अन्यथा आवेदन अपूर्ण समझा जाएगा।

खबरें और भी हैं...