भवन निर्माण कार्य रुकवाया
जैसलमेर | सोनारदुर्ग के पास चल रहे एक भवन निर्माण कार्य को नगरपरिषद ने मौके पर पहंुचकर रुकवा दिया। आयुक्त टीकमदान ने बताया कि इस निर्माण कार्य के संबंध में शिकायत मिली थी कि बिना स्वीकृति के काम चल रहा है। इस पर मौके पर जाकर तामीर स्वीकृति के कागजात मांगे गए तो वहां नहीं मिले। ऐसे में जब तक संबंधित द्वारा कागजात पेश नहीं किए जाते तब तक के लिए काम रुकवा दिया गया है। आयुक्त ने बताया कि मौके पर माप करने पर ज्यादा जगह पर निर्माण होना भी पाया गया है। गौरतलब है कि पूर्व में इस भवन निर्माण के संबंध में शिकायत भी चुकी है कि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा दुर्ग की 100 मीटर परिधि में निर्माण कार्य करवाया जा रहा है।