पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 15 सरपंचों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी!

15 सरपंचों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी!

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इनदिनों नवनिर्वाचित सरपंचों के सामने एक नई परेशानी खड़ी हो गई है। सरपंच पद पर हारने वाले प्रत्याशियों ने निर्वाचित सरपंचों की शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की पड़ताल शुरू कर दी है। इसी क्रम में पिछले कुछ दिनों से लगातार कई सरपंचों की शिकायतें रही है। कलेक्टर, एसडीएम के पास कई शिकायतें पहंुच चुकी है। गौरतलब है कि इस बार सरपंच के लिए 8वीं पास की शैक्षणिक योग्यता अनिवार्य कर दी गई थी। जिसके तहत संभावना जताई जा रही थी कि कई उम्मीदवार बाहरी जिलों राज्यों से फर्जी प्रमाण पत्र लेकर आए थे। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों में 12 से 15 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित सरपंचों के खिलाफ फर्जी प्रमाण पत्रों की शिकायत हो चुकी है। जानकार मानते हैं कि आगामी दिनों में शिकायतों की संख्या बढ़ेगी और प्रशासन के सामने विकट समस्या खड़ी हो सकती है।

आननफानन में लगाए प्रमाण-पत्र

जानकारीके अनुसार कई सरपंचों ने आनन फानन में फर्जी डिग्रियां भी लगा दी। टीसी, मार्कशीट आदि पर स्कूल का नाम भी लिख दिया। जिससे जांच करने वालों के लिए अासानी भी हो सकती है। चुनावों की दौड़ भाग में फर्जी डिग्रियां तो लगा दी और अब उनके सामने परेशानी खड़ी हो गई है।

पदग्रहण करते ही परेशानी

इनदिनों कई सरपंचों की फर्जी डिग्री की शिकायत हो चुकी है। जिससे नवनिर्वाचित सरपंचों के सामने पद ग्रहण करने के साथ ही परेशानी खड़ी हो गई है। नवनिर्वाचित सरपंचों को इस समस्या के समाधान के लिए दौड़ भाग करते हुए भी देखा जा सकता है।

विरोधीकर रहे हैं पड़ताल

जानकारीके अनुसार जो सरपंच चुनाव हार चुके हैं वे अब निर्वाचित सरपंच की शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्रों की पड़ताल कर रहे हैं। अब तक जितनी भी शिकायतें हुई है उसमें हारने वाले उम्मीदवार समर्थकों की ओर से ही की गई है।

क्याहै प्रावधान

जानकारीके अनुसार फर्जी डिग्री के संबंध में कलेक्टर की ओर से जांच करवाई जाएगी। शिकायत सही साबित होने पर सरपंच के अधिकार छिनने का प्रावधान भी है। प्रशासन ने इस मामले में निर्वाचन आयोग से मार्गदर्शन मांगा। निर्वाचन आयोग की अोर से दिए गए जवाब में कहा गया है कि जिन अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाण पत्र पेश किए है उनके खिलाफ जिला निर्वाचन अधिकारी भादंसं की धारा 191 एवं 193 के तहत सक्षम न्यायालय में परिवाद प्रस्तुत करें।

सरपंचको हटाने का भी प्रावधान है

^नवनिर्वाचितसरपंचों की फर्जी डिग्रियों के संबंध में कुछ शिकायतें मिली है। सक्षम अधिकारी से जांच करवाई जा रही है। डिग्री फर्जी होने की स्थिति में सरपंच को हटाने का भी प्रावधान है। एन.एल.मीना, कलेक्टर, जैसलमेर