सम थानाधिकारी सहित तीन लाइन हाजिर
एसपीजैसलमेर को सम थानाधिकारी, दो हैड कांस्टेबल एक कांस्टेबल के खिलाफ शिकायत मिली थी। इस पर एसपी डॉ. राजीव पचार ने थानाधिकारी तनाराम, हैड कांस्टेबल शैतानाराम मानाराम कांस्टेबल खेतदान का पुलिस लाइन में स्थानांतरण कर दिया। इनकी जगह पर सउनि भगवानसिंह, हैड कांस्टेबल भोलाराम बाबूसिंह कांस्टेबल आसूराम को पुलिस थाना सम में लगाया गया है।