पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 28 बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

28 बच्चों को खिलाई कृमिनाशक दवा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर |राष्ट्रीय कृमि नियत्रंण कार्यक्रम के अन्तर्गत मंगलवार को गांव जैरात के राप्रावि प्रागंण में विद्यार्थियों को एलबेन्डाजोल गोलियाें का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुरेन्द्र सिंह महेचा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष बच्चों में पेट के कीड़े से होने वाली बीमारीयों से 1 साल से लेकर 19 वर्ष तक के बच्चों को बचाने के लिए यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष चलाया जाता हैं। इस वर्ष यह कार्यक्रम 10 से 13 फरवरी तक चलेगा। उन्होंने बताया की कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के समस्त 28 बच्चों को यह एलबेन्डाजोल टेबलेट खिलवाई गई। उरमूल के जिला समन्वयक पंकज केवलिया ने बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजग होने का आह्वान किया। उन्होंने ने बाल विवाह से होने वाली बच्चों को परेशानियों से अवगत करवाया।