- Hindi News
- कलेक्टर ने किया स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण
कलेक्टर ने किया स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण
जैसलमेर |कलेक्टर एन.एल. मीना ने बुधवार को नगर स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय, किशनघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया। वहां पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक बुटाराम गेंवा से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान कक्षा-प्रथम एवं दूसरी कक्षा में अध्ययनरत बच्चों के पाठ्यक्रम/गणवेश एवं अध्यापन कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यालय के कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों का शैक्षणिक स्तर भी देखा। उन्होंने अध्यापकों को शैक्षणिक कार्य के प्रति और अधिक मेहनत कराने पर बल दिया। कलेक्टर ने रसोई भण्डारण कक्ष देखा पोषाहार केन्द्र का भी निरीक्षण किया।
तथा स्टाॅक रजिस्टर की जांच की। जांच में गुणवता पाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। मीना ने भोजन पकाने वाली महिलाओं के वेतन भुगतान के बारे में भी पूछा।