पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी जिम्मेदारी निभाए: चौधरी

विकास के लिए जनप्रतिनिधि और अधिकारी जिम्मेदारी निभाए: चौधरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजस्व,उपनिवेशन, देवस्थान, पुनर्वास राज्य मंत्री और जैसलमेर के प्रभारी अमराराम चौधरी ने कहा कि अधिकारी एवं नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि जिले के चहुमुंखी विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं एवं आमजन को राहत पहुंचाने में किसी प्रकार की कसर नहीं छोड़ें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आमजन की समस्या को धैर्य से सुनने का संकल्प लें एवं मन में यह दृढ निश्चय कर लें कि उसको हर हालत में राहत पहुंचानी है एवं उसकी समस्या को दूर करना है। जिले के प्रभारी मंत्री चौधरी ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिलाधिकारियों की बैठक में यह निर्देश दिए। बैठक में जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, कलेक्टर एन.एल. मीना, नवनिर्वाचित जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, पंचायत समिति जैसलमेर के प्रधान अमरदीन, सांकड़ा की प्रधान अमतुल्ला, मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलदेव सिंह उज्जवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रभुदयाल धानिया, उपखण्ड अधिकारी डाॅ. जी.आर. वैष्णव, फतेहगढ जयसिंह के साथ ही जिलाधिकारीगण उपस्थित थे।

बजटघोषण की प्रभावी क्रियान्विति

जिलेके प्रभारी मंत्री चौधरी ने बैठक में सुराज संकल्प यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पेश की गई जनपरिवेदनाएं, उनके द्वारा की गई घोषणाओं एवं उनमे अब तक हुई क्रियान्विती के साथ ही जिले की मुख्य योजनाओं की स्वीकृति, भामाशाह योजना के बारे में विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन मुख्यमंत्री योजनाओं बजट घोषणा की योजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता से लेते हुए उसको समय पर पूरा करें। उन्होंने राजस्थान संपर्क समाधान पोर्टल में दर्ज प्रकरणों को भी गंभीरता से लेकर अधिकारियों को उनके निस्तारण करने के विशेष निर्देश दिए।

पशुधनसंरक्षण के पूरे प्रयास

प्रभारीमंत्री चौधरी ने कहा कि जैसलमेर-बाड़मेर में अकाल की भीषण स्थिति को देखते हुए जिलों में स्वीकृत पशु शिविरों एवं गौशालाओं की अवधि जो राज्य सरकार द्वारा 90 दिन ही रखी गई है उसको बढ़ाने के लिए राज्य सरकार स्तर से पूरे प्रयास किए जाएंगे एवं पशुधन संरक्षण के पुख्ता प्रबंध करने का भी पूरा विश्वास दिलाया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए कि वे स्वाइन फ्लू की बीमारी के उपचार के लिए पुख्ता प्रबंध करें।

टीमभावना से करें काम

मंत्रीने कहा कि वे एक टीम भावना से काम कर जिले का उत्तरोतर विकास करें एवं आमजन को राहत पहुंचाने में पूरी मदद करें। उन्होंने भामाशाह योजना की पुनः क्रियान्विति चालू कर लोगों के भामाशाह कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने एसपी को चोरियों की रोकथाम के लिए विशेष टीम लगाने के निर्देश दिए।

सड़कोंके मरम्मत के लें प्रस्ताव

जैसलमेरविधायक भाटी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत जिन सड़कों का गारंटी पीरियड पूरा हो गया है एवं लगभग 15 साल हो गए हैं उनके मरम्मत के प्रस्ताव सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए।

प्रभारीमंत्री ने सुनी समस्याएं

प्रभारीमंत्री अमराराम चौधरी के जैसलमेर प्रवास के दौरान जिले के लोगों ने विभिन्न समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपे। प्रभारी मंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र निस्तारण का आश्वासन भी दिया। पूर्व जिला प्रमुख अब्दुला फकीर ने ज्ञापन में पशु शिविरों की अवधि बढ़ाने, पानी की व्यवस्था करवाने चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी करने की मांग की है।







जैसलमेर. प्रभारी मंत्री कलेक्ट्रेट में अधिकारियों जनप्रतिनिधियों की बैठक लेते हुए।