पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सम प्रधान उषा का जोधपुर पहुंचने पर स्वागत

सम प्रधान उषा का जोधपुर पहुंचने पर स्वागत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैसलमेर |पंचायत समिति सम की नवनिर्वाचित प्रधान के जोधपुर पहंुचने पर उनके परिजनों ने भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि पंचायत समिति सम की प्रधान सीट महिला के लिए आरक्षित होने पर उषा राठौड़ की जिंदगी में एकाएक बदलाव गया। कांग्रेस नेता दिनेशपालसिंह के भाई बिजनेसमैन एसकेएसएस भरोसा ग्रुप के मालिक सुरेन्द्रसिंह की प|ी है उषा राठौड़। महिला सीट आरक्षित होने पर पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में उषा राठौड़ को उतारा गया और वे समिति सम की प्रधान बन गई। चुनावों के बाद प्रधान पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उषा अपने घर जोधपुर पहंुची। जहां उनका स्वागत किया गया। वे मंडोर रोड जोधपुर में रहती है और मनोहरसिंह राठौड़ की पुत्री है। परिजनों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और खुशियां जाहिर की। जानकारी के अनुसार प्रधान उषा राठौड़ इंगलिश लिटरेचर में एमए कर चुकी है और वर्तमान में वे पीएचडी कर रही हैं।

फतेहगढ़सरपंच का किया अभिनंदन: ग्रामपंचायत के नव निर्वाचित सरपंच सवाई लाल सैन का ग्रामीणों ने भव्य समारोह में अभिनंदन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उतमसिंह राजपुरोहित थे अध्यक्षता अमोलखदास ओझा ने की विशिष्ठ अतिथि पूर्व सरपंच चगेज खान थे। सरपंच सवाई लाल ने ग्राम में विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया।

डागरीसरपंच सुजानाराम ने कार्य भार ग्रहण किया: ग्रामपंचायत डांगरी के नवनियुक्त सरपंच सुजानाराम भील ने ग्राम पंचायत का चार्ज ग्रहण किया। पूर्व सरपंच गोमाराम ने ग्रामीणों द्वारा उनके कार्यकाल में हर प्रकार का सहयोग देने पर आमजन का आभार जताया।

कनोईसरपंच ने पदभार ग्रहण किया: ग्रामपंचायत कनोई के नवनिर्वाचित सरपंच एवं पूर्व प्रधान चतुरभुज प्रजापत ने सरपंच पद का पदभार ग्रहण कर लिया है। चतुरभुज प्रजापत ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

नाचनासरपंच ने किया कार्यभार ग्रहण: ग्रामपंचायत के नवनिर्वाचित सरपंच किशनलाल भील ने बुधवार को कार्यभार ग्रहण किया। ग्रामीणों ने सरपंच को माला पहनाकर बधाई दी।

केलावानेड़ान के सरपंचों ने संभाला कार्यभार : ग्रामपंचायत केलावा के नवनिर्वाचित सरपंच शाहुबुदीन मेहर ने बुधवार को ग्राम पंचायत केलावा का कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने भोपालसिंह से चार्ज िलया। इसी प्रकार ग्राम पंचायत नेड़ान के नवनिर्वाचित सरपंच भैरूसिंह केरालिया ने कार्यभार ग्रहण किया।