पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

पं. उपाध्याय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपाकार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा ने की। नगर मंडल मीडिया प्रभारी महेन्द्र तंवर ने बताया कि आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पं. उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक छोटूसिंह भाटी ने पंडितजी के एकात्मक मानववाद पर विचार व्यक्त किए। जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह ने पंडितजी के राष्ट्रनिष्ठा, लोकतंत्र निष्ठा पर विचार व्यक्त किए। ओमसेवक ने पंडितजी की विचारधारा को आत्मसात करने की बात कही।

पं. उपाध्याय मंच के संयोजक कंवराजसिंह चौहान ने पंडितजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। नगर मंडल अध्यक्ष भगवानदास गोपा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि गरीब को गणेश मानकर पंडितजी के सपनों को साकार करें। इस अवसर पर प्रेमसिंह सुल्ताना, शंभूदान भेलानी, जुगल बोहरा, ओमसेवक, दलपत मेघवाल, देवकी राठौड़, मीना भाटी, जेठमल जीनगर, रमेश बिस्सा, संजय बोहरा, मनोहरसिंह दामोदरा, सरदारसिंह, रमेश जीनगर, इंद्रसिंह, रामप्रसाद, लोकसिंह, दीपक व्यास, पूनमसिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।