पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्मपण की मिसाल थे जोशी

सर्मपण की मिसाल थे जोशी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वतंत्रतासैनानी लालचन्द जोशी की पंचम पुण्य तिथि गुरुवार को मनाई जाएगी। पुण्य तिथि के कार्यक्रमों की श्रृखंला में आयोजित प्रतियोगिता प्रभारी घनश्याम छंगाणी तथा उपप्रभारी कैलाश बिस्सा ऋृषि गोपा ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में बालिका ललिता चौधरी प्रथम, द्वितीय पर रितिक गर्ग रहे। चित्रकला के कनिष्ठ वर्ग में हीना सुथार प्रथम, निकिता ओझा द्वितीय तथा अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबन्ध प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग में प्रथम अरूणा, द्वितीय रेणुका एवं तृतीय दीक्षित जोशी एवं वरिष्ठ वर्ग में प्रथम राजेन्द्र सुथार, द्वितीय खुश्बू जगाणी एवं तृतीय करिश्मा सोनी रहे। सुलेख में प्रथम स्थान कुमकुम खत्री, द्वितीय मंजू कंवर एवं तृतीय प्राची शर्मा रही। भाषण में प्रथम गोपालसिंह, द्वितीय नंदलाल सुथार एवं तृतीय प्रीति गौड़ रहे।

कबीरबस्ती में दी श्रद्धांजलि

संयोजकसुरेश जोशी ने बताया कि बुधवार को कबीर बस्ती गांव में जोशी को भावपूर्ण श्रद्वांजलि दी गई। मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अंजना तनेराव मेघवाल, विशिष्ठ अतिथि पूर्व यूआईटी चेयरमैन उम्मेदसिंह तंवर तथा अध्यक्ष पूर्व विधायक गोवर्धन कल्ला थे। सुरेश जोशी ने उनके जीवन के त्याग, बलिदान समर्पण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ग्रामीण केशराराम ने बताया कि वे गांव के उत्थान विकास के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उम्मेदसिंह तंवर ने कहा कि वे दलित वर्ग के उत्थान के लिए सदैव कृत संकल्प रहे, उन्होंने कहा कि मरण उन्हीं का धन्य है जिनके कफन पर तिरंगा हो ऐसा गौरव उन्होंने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि अंजना ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए महान विभूतियों के पद चिन्हों पर चलते हुए गांवो के विकास का वादा किया। अध्यक्ष गोर्वधन कल्ला ने बताया कि अभाव के समय में उनके साथियों द्वारा किए गए समाज राष्ट्र सेवा के कार्य के लिए अमर शहीद जोशी सदैव याद रखे जाएंगे। सभा में राजेन्द्र व्यास, छोटूराम, मदनलाल भूतड़ा, डल्लाराम, राजूराम प्रजापत जेठमल बिस्सा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमाराम ने किया।

रक्तदानशिविर आज

जोशीकी पुण्यतिथि पर श्री जवाहिर अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शाम 5 बजे दुर्ग के राउप्रावि (जेल) में आयोजित होने वाली श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अंजना तनेराव मेघवाल, विशिष्ठ अतिथि प्रधान अमरदीन फकीर, तथा अध्यक्षता पूर्व विधायक गोर्वधन कल्ला करेंगे। इस अवसर पर आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।