पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईमानदार कार्यकर्ता को पार्टी मौका देगी

ईमानदार कार्यकर्ता को पार्टी मौका देगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भारतीयजनता पार्टी कार्यालय में रविवार को नगरपरिषद चुनावों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता ओंकारसिंह लखावत प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनखड़ उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक छोटूसिंह भाटी, जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा, पूर्व विधायक किशनसिंह भाटी पूर्व जिला प्रमुख रेणुका भाटी मौजूद थी।

जिला प्रवक्ता कंवराजसिंह चौहान ने बताया कि वरिष्ठ नेता लखावत ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का आह्वान किया। बैठक के अवसर पर लखावत ने कहा कि सभी गिलवा सिकवा दूर कर संगठित होकर नगरपरिषद चुनावों में जीत हासिल करनी है। पार्टी का कार्यकर्ता रीड की हड्डी है और सभी एकजुट होकर कड़ी से कड़ी मिलाने में हरसंभव प्रयास करे।

प्रदेश महामंत्री कुलदीप धनखड़ ने कहा कि नगरपरिषद चुनावों में कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाते हुए बोर्ड बनाना है। सच्चे ईमानदार कार्यकर्ता को पार्टी मौका देगी। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया और कहा कि जनता को प्रदेश सरकार की योजनाओं से रूबरू करवाया जाए। विधायक भाटी ने कहा कि शहरवासी कांग्रेस के बोर्ड से त्रस्त हैं और अब जल्दी ही नगरपरिषद में कमल खिलेगा और शहर का चंहुमुखी विकास होगा। जिलाध्यक्ष स्वरूपसिंह हमीरा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता आज से ही हर वार्ड में सक्रिय हो जाए। उन्होंने कहा कि पार्टी के सच्चे सिपाही को ही मौका मिलेगा। पूर्व विधायक किशनसिंह भाटी ने शहर के बारे में विचार रखे। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भगवानदास गोपा, विक्रमसिंह नाचना, हिम्मताराम चौधरी, सवाईसिंह देवड़ा, सवाईसिंह गोगली, शंभूदान भेलाणी, महेन्द्र तंवर, कंवराजसिंह चौहान, ओमप्रकाश खत्री, जयसिंह चौहान, अरूण पुरोहित, मनीष, महेन्द्र व्यास, नरेन्द्र, चंद्रप्रकाश शारदा, कमल ओझा, किसनसिंह, गिरधरसिंह, चंदनदान, रामसिंह, सवाईसिंह रावतरी, नारायणसिंह राठौड़, नरसिंगराम बेलदार, मोहनलाल माली, डूंगराराम, प्रेमाराम भील, अमित सोनी, जेठमल जीनगर, भंवरदान चारण, अशोक खत्री, मुकेश गज्जा, रमेश, किसन भारती, दीनदयाल जसोड़, देवकी राठौड़, विमला वैष्णव, मनोरमा वैष्णव, मीना भाटी, गोपीकिसन मेहरा, जुगल बोहरा, हड़वंतसिंह पिथला, आमसिंह, मयंक भाटिया, जेठाराम प्रजापत, अशोक, रामसा गांधी, हरिसिंह सोढ़ा, दलपतराम मेघवाल, विकमसिंह, प्रतापपुरी गोस्वामी, मगन सैन, समता व्यास, गोपालसिंह महेचा, करूण कंवर, नवी