वायु सेना के जवानों ने किया रक्तदान
वायुसेनासप्ताह के अंतर्गत सोमवार को जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन स्थित अस्पताल में वायुसैनिकों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन एयर कमोडोर चंद्रमौली ने किया। इस अवसर पर अफवा अध्यक्ष शालिनीसिंह, डॉ. दामोदर खत्री भी उपस्थित थे। इस अवसर पर एयर कमोडोर चंद्रमौली ने कहा कि रक्तदान एक पवित्र काम है और यह जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में योगदान देता है। डॉ. दामोदर खत्री ने कहा कि रक्तदान रक्त में वसा और कोलेस्ट्रोल की मात्रा कम करता है जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। इस अवसर पर वायुयोद्धाओं ने प्राकृतिक आपदाओं किसी अन्य अप्रत्याशित घटनाओं में रक्तदान करने का संकल्प लिया।
जैसलमेर. रक्तदानकरते वायु के जवान एवं मौजूद एयर कमोडोर चंद्रमौली।