कार्यकर्ताओं को टीबी का प्रशिक्षण
ममताहेल्थ इंस्टीट्यूट फॉर मदर एण्ड चाइल्ड द्वारा जिला क्षय रोग केन्द्र में एक दिवसीय टी.बी., एचआईवी संवेदीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में एचआईवी संभावित क्षेत्र/लोगों के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को क्षय रोग के बारे जानकारी दी गई। एचआईवी रोकथाम के लिए मोरारका फाउंडेशन द्वारा टीआई प्रोग्राम चलाया जा रहा है। टीआई के कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम के दौरान अक्षय परियोजना के जिला समन्वयक रमेशचन्द्र गोगली द्वारा अक्षय परियोजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया की हर एक एचआईवी मरीज की क्षय रोग जांच और क्षय रोगी की एचआईवी जांच करवाना बहुत जरूरी है। क्योंकि दोनों रोग एक दूसरे से जुड़े हुए हैं।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. एस के व्यास ने टी.बी., टी.बी. एचआईवी समन्वयक राहुल व्यास एचआईवी सलाहकार/ परामर्शदाता रमेशकुमार ने एचआईवी पर विस्तार से चर्चा की। मोरारका फाउंडेशन की परियोजना मैनेजर जुगना स्वामी ने एचआईवी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने एचआईवी के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। सीमान्त किसान सहयोग संस्थान के नखतदान देथा, शुभम संस्थान के अध्यक्ष लालू खां ने भी अपने विचार व्यक्त किए। सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमलता भाटिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
जैसलमेर. जिलाक्षय रोग केन्द्र में टीबी प्रशिक्षण में उपस्थित संभागी।