पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिफाइनरी पचपदरा में ही रहेगी : कर्नल

रिफाइनरी पचपदरा में ही रहेगी : कर्नल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाड़मेर-जैसलमेरसांसद कर्नल सोनाराम चौधरी का रविवार को बालोतरा आगमन पर स्थानीय डाक बंगले मंे भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से गर्म जोशी के साथ स्वागत किया गया।

पूर्व महामंत्री बाबूलाल अोस्तवाल ने बताया कि कर्नल सोनाराम का पूर्व अध्यक्ष मदनराज चौपड़ा, रामविलास चंडक, भोमाराम पंवार, रोहित सोलंकी, नेमीचंद माली, महावीर चौपड़ा, कन्हैयालाल भाटी, योगेश गहलोत, माणक गहलोत, शैतानसिंह चारण सहित कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाआंे से स्वागत किया। इस दौरान सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने कहा कि बालोतरा की पेयजल संबंधी सहित अन्य समस्याओं का जल्द ही समाधान करवा दिया जाएगा। रिफाइनरी को लेकर कर्नल ने कहा कि रिफाइनरी पचपदरा में ही रहेगी। गत कांग्रेस सरकार ने चुनाव के वक्त वोटरों का लुभाने के लिए रिफाइनरी का जैसा-तैसा एमओयू तैयार कर शिलान्यास करवा दिया। अगर भाजपा सरकार रिफाइनरी पर समीक्षा की बात नहीं करती, तो सरकार को काफी नुकसान झेलना पड़ता। क्योंकि जमीन हमारी, संसाधन हमारे होने के बावजूद नाममात्र की हिस्सेदारी राज्य सरकार की थी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि रिफाइनरी का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। पचपदरा विधायक अमराराम चौधरी ने कहा कि जो विकास के काम अधूरे पड़े हैं, शीघ्र पूरे किए जाएंगे। इस अवसर पर बायतु विधायक कैलाश चौधरी, सभापति महेश बी चौहान, इनायत खां, आसू भाटी, जगदीश टेलर, प्रकाश, भलाराम, गौतम, शिवलाल, चांदमल चंडक, गौरव कोठारी सहित कई जने मौजूद थे।

समदड़ीपंचायत समिति गठित होना निश्चित : कर्नल

समदड़ी.समदड़ीको पंचायत समिति पुनर्गठन, पुनर्सीमांकन नवसृजन में शामिल कर दिया है। ये निश्चित समझें कि पंचायत समिति समदड़ी का गठन हो गया है। ये विचार सांसद कर्नल सोनाराम चौधरी ने रविवार को ललेची माता मंदिर प्रांगण में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि मैं इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देना चाहता हूं कि ये समदड़ी के लिए तोहफा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याएं रखी है, उनका समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने समदड़ी में बाइपास स्वीकृत कराने की भी बात कही। पूर्व विधायक कानसिंह कोटड़ी ने सांसद के समक्ष पेयजल योजना के तहत पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग रखी। सरपंच बाबूलाल परिहार ने कहा कि समदड़ी में तीन खसरा क्षेत्र को आबादी में परिवर्तन करना प्