आबंटन कमेटी की बैठक 17 को
जैतारण. कृषिउपज मण्डी समिति जैतारण एवं गौण मण्डी यार्ड आनंदपुर कालु की दुकान एवं भूखंड आबंटन कमेटी की बैठक अध्यक्ष अनिता मीणा की अध्यक्षता में 17 सितम्बर को होगी। बैठक में भूखंडों तथा दुकानों के आबंटन के अलावा अन्य विषयों पर चर्चा की जाएगी। कृषि उपज मंडी सचिव मनोज ढेणवाल ने बताया की जैतारण कृषि उपज मंडी में कमेटी की बैठक सुबह 11 बजे तथा कालू स्थित मंडी कार्यालय में दोपहर 3 बजे आयोजित होगी।