पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कबड्डी क्रिकेट के खिलाड़ियों का चयन

कबड्डी क्रिकेट के खिलाड़ियों का चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतारण. जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता रास के राजकीय सीनियर उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई, जिसमें रास की टीम विजेता रही। वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक मीठालाल भाटी ने बताया कि जैतारण राजकीय उच्च माध्यमिक की कबड्डी टीम के खिलाड़ी भाकरराम, भरत चौहान अनिल सीरवी का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ है। वहीं, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जैतारण की क्रिकेट टीम के खिलाड़ी कपिल तिवारी हितेष सांखला का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन हुआ। यह जानकारी संस्था प्रधान रामरतन चौधरी ने दी।