- Hindi News
- पंचायतीराज कर्मचारी संघ उप शाखा की बैठक संपन्न
पंचायतीराज कर्मचारी संघ उप शाखा की बैठक संपन्न
बांझाकुड़ी. राजस्थानपंचायतीराज कर्मचारी संघ उप शाखा जैतारण की कार्यकारिणी एवं नवनियुक्त अध्यापकों की बैठक सोमवार को कल्याणेश्वर महादेव मंदिर में हुई। बैठक में नवनियुक्त अध्यापकों के स्थायीकरण आवेदन तीन प्रतियों में तैयार कर उपशाखा मंत्री के पास जमा कराने का निर्णय लिया। बैठक में नियमितीकरण, सेवा पुस्तिका संधारण शिविर, पोषाहार मानदेय सामग्री राशि प्राप्त नहीं होने पर विचार-विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष जवरीलाल प्रजापत ने बताया कि चार माह से पोषाहार सामग्री राशि तथा कुक कम हेल्पर को मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने पोषाहार राशि का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है।