पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच लाठी भाटा जंग

पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच लाठी-भाटा जंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांवके चौकीदारों की ढाणी में मंगलवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो गुट आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों गुटों के बीच लाठियां चली पत्थरबाजी हुई, जिसमें एक महिला समेत सात जनों के सिर हाथों में गंभीर चोटें आई है। स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जैतारण रैफर किया गया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम 8.30 बजे चौकीदारों की ढाणी निवासी पांचाराम तेजाराम के बीच पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों गुटों के करीब दस लोगों ने एक-दूसरे पर लाठियों पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में पांचाराम पुत्र थानाराम, प्रेम पुत्र पांचाराम, लीला प|ी पांचाराम, तेजाराम पुत्र रावताराम, रमेश पुत्र तेजाराम, सुभाष पुत्र श्रुताराम, महेंद्र पुत्र श्रुताराम के सिर हाथ पर गंभीर चोटें आई। वहीं अन्य तीन जनों को मामूली चोटें आई। सूचना पर 108 एंबूलेंस मौके पर पहुंची घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को अलग-अलग 108 एंबुलेंस से जैतारण रैफर किया गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस में किसी पक्ष ने मामला दर्ज नहीं करवाया।