पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इधर, गुंदोज में एक ही रात में चार स्थानों पर ताले तोड़े

इधर, गुंदोज में एक ही रात में चार स्थानों पर ताले तोड़े

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. बर . कस्बे में चोरी की बढ़ रही घटनाओं के विरोध में रविवार को बर बंद रहा। व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन पर निष्क्रियता का आरोप लगाते हुए जोधपुर मार्केट में दुकानदार ग्रामीण धरने पर बैठक गए। बाद में सीईओ जैतारण वीरसिंह शेखावत बर पहुंचे और शीघ्र चोरी का पता लगाने का आश्वासन दिया, तब जाकर व्यापारियों ने दुकानें खोली।

बर में शनिवार की रात जोधपुर रोड स्थित कालीचरण सोनी की ज्वैलरी की दुकान में चोरी हो गई। चोर आयकर के कागजात, आधार कार्ड, एटीएम, चेक बुक, एक सोनी एलसीडी कैमरा का डीवीआर, दो किलो 200 ग्राम चांदी की बिछिया, अंगूठियां, 20 ग्राम सोने की कंठी, फीणियां, टोपस सहित अन्य आइटम चोरी कर ले गए।

शीघ्र चोरों का पता नहीं लगा तो प्रदर्शन

पंचायत समिति सदस्य बलवीरसिंह इंदा ने कहा कि बढ़ती हुई चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों व्यापारी वर्ग में दहशत है। उन्होंने मौके पर पहुंचे सीईओ वीरसिंह शेखावत से कहा कि शीघ्र ही चोरों का पता नहीं लगने पर ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करेंगे।
मामला बढ़ता देख सीईओ जैतारण शेखावत, जैतारण थानाधिकारी अमृत सोनी, एएसआई जालमसिंह बाबू खां मुगल भी मौके पर पह़ुंचे। व्यापारियों ग्रामीणों की मांग पर सीईओ जैतारण ने एसपी से बात कर पांच आरएसी के जवान रात्रि गश्त में लगाने के मौखिक आश्वासन और पंचायत समिति सदस्य बलवीरसिंह, गिरी सरपंच मदनलाल सहित व्यापारियों ग्रामीणों से वार्ता के बाद दोपहर 12 बजे मार्केट खुला।
गुंदोज| स्थानीय बस स्टैंड के समीप गांव जाने वाले मुख्य रास्ते पर शनिवार रात 2 बजे के करीब चोरों ने चार जगहों पर ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अस्पताल के पास ही विशनाराम सीरवी की जनरल स्टोर का ताला तोड़ कर दो मोबाइल 10 हजार 500 रुपए ले गए। इसी दौरान विशनाराम के जाग जाने दुकान में लाइट जलती देख उसने दुकान के दरवाजे के पास जाकर देख तो अंदर दो व्यक्ति दुकान में रखा सामान थैलों कट्टों में भर रहे थे।
कम्प्यूटर फोटो स्टेट मशीन के तार निकाल उन्हें भी एक जगह एकत्रित कर रखा था। विशनाराम को आते देख एक चोर ने विशनाराम के साथ धक्का-मुक्की की। इसी दौरान दुकान के अंदर से घुसे दो चोर भी गए और विशनाराम के साथ मारपीट कर वहां से भाग गए। इससे पहले इसी मोहल्ले में मुख्य सड़क पर रणवीरसिंह चौहान के घर के ताले तोड़ चोरों ने अलमारी में रखे 2200 रुपए चुराए और वहां चोरों ने खाना भी खाया।
इसके सामने स्थित भूरदास वैष्णव के मकान के भी ताले तोड़ दिए, लेकिन वहां से कोई सामान नहीं ले गए। इसी प्रकार सायरी देवी पत्नी रमेश घांची के मकान के ताले तोड़ घर में से इन्वर्टर बैटरी निकाल मुख्य मार्ग के पास लाकर रखी।
चोर सभी जगहों का सामान एकत्रित कर किसी वाहन में भर करे ले जाने की फिराक में थे, लेकिन विशनाराम के जाग जाने से असफल रहे। चार दिन पहले ही बस स्टैंड से एक बोलेरो भी चोरी हुई थी, लेकिन दो दिन बाद ही बोलेरो जालोर के पास बिशनगढ़ रोड पर सुनसान जगह पर मिली थी। एक माह पहले मुख्य बस स्टैंड पर चोरों ने टायरों की दुकान के ताले तोड़ कर वहां रखे टायर ट्यूब गाड़ी में भर कर ले गए, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। दिनोंदिन चोरी की वारदातें बढ़ रही है, जिससे ग्रामीणों परेशान है और पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

एक ही दुकान के तीन बार टूटे ताले

बर में जोधपुर रोड स्थित कालीचरण सोनी की दुकान के ताले तीसरी बार टूटने की खबर के बाद बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने कस्बे में आधा दर्जन से अधिक हुई चोरियों का अब तक राज नहीं खुलने एवं पुलिस की ढुलमुल नीति को लेकर रोष व्यक्त किया। दुकानदार भाजपा नेता धर्माराम सीरवी ने बताया कि दुकानों में आए दिन चोरियां हो रही है। इससे चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। वहीं, पुलिस बेबस नजर रही है।