जैतारण में पेंशनर्स समाज की बैठक
जैतारण| शहरमें पेंशनर्स समाज की बैठक का आयोजन देवीलाल रिणवा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में पेंशनर्स समाज के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के लिए विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में मंत्री हीरालाल सोनी, कोषाध्यक्ष रामचंद्र जांगिड़, जिला सदस्य राम शर्मा, रामेश्वरलाल तंवर, घीसाराम चौधरी, रामपाल जोशी, भंवरलाल सिंगारिया को शामिल किया गया।