मेघवाल समाज की बैठक आयोजित
कुशालपुराके अलखदेव मन्दिर खेजडिय़ा पर मारवाड़ मेघवाल समाज सेवा संस्थान परगना जैतारण की बैठक अध्यक्ष श्यामसुंदर पालडिय़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित कर समाज में हो रही फिजूलखर्ची बंद करने का आव्हान किया। बैठक में समाज में फैली कुरीतियों को बंद करने, नशामुक्ति, शिक्षा सहित अन्य मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष भीकाराम सोलंकी, बद्रीनारायण मेघरिख, गरनिया सरपंच गिरधारी पन्नू, डूंगरमल खांडपा, ढग़लाराम जेमरिया, आसूराम लीलड़, हेमराज मकवाणा, धन्नराम मकवाणा, बचनाराम सोलंकी, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद थे।