जैतारण। क्षेत्र के घोड़ावड़ ग्राम पंचायत में बिना टेंडर अनुमति से सैकड़ों बीघा गोचर जमीन से अंग्रेजी बबूल को काट कर कोयला बना दिया गया। आनंदपुर कालू मार्ग पर आई गोचर जमीन में कई दिनों से अवैध पेड़ों की कटाई उनसे कोयला बनाया जा रहा है। ग्राम पंचायत की कई बीघा गोचर भूमि से पहले भी कोयला बनाकर बेचा जा चुका था। रविवार को आरआई उगमराज पटवारी शिशुपालसिंह मौके पर पहुंचे कोयला को जब्त किया।
जिसमें 75 बोरी कोयला, करीब 40 दाब कोयला बनने को तैयार भट्टियों को सीज कर ग्राम सेवक जगदीश पुरी गोस्वामी को सुपुर्द की। ग्राम पंचायत उक्त सीज कोयला लकडिय़ों को टेंडर प्रक्रिया द्वारा जारी कर नीलामी की जाएगी। पूर्व में कुछ ग्रामीणों ने स्वयं ही अपने स्तर पर एक ठेकेदार को 3 लाख रुपए में गोचर जमीन से अंग्रेजी बबूल काटने का ठेका दे दिया था। जिसमें ग्राम पंचायत द्वारा कोई टेंडर नहीं निकाला गया था। बिना नियमों के हो रही अवैध कटाई को रूकवाकर माल को जब्त किया।
कोयला भट्टियों से जमीन होती बंजर
ग्रामपंचायत की गोचर भूमि पर कोयला बनाने के लिए जिस जगह लकडिय़ों की भट्टियां लगाई गई। उस स्थान पर मिट्टी सारी जल जाती है, जिससे उस मिट्टी के सारे पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, जिससे कई बीघा जमीन खराब हो गई।
घोड़ावड़ ग्राम पंचायत में आनंदपुर कालू मार्ग पर गोचर में अवैध अंग्रेजी बबूल काटने का मामला सामने आया। गोचर भूमि से करीब 75 बोरियों लकडिय़ों को जब्त किया गया। -उगमराज, आरआई, जैतारण
टेंडर निकाले जाएंगे
गोचर जमीन में बिना अनुमति से बनाए गए कोयले की 75 बोरियां सहित लकडिय़ों के 40 ढेर सौंपे गए हैं। नियमानुसार टेंडर निकाल नीलामी की जाएगी। -जगदीशपुरी गोस्वामी, ग्राम सेवक ग्राम पंचायत, घोड़ावड़।