सामाजिक सदभावना बैठक आयोजित
जैतारण | राष्ट्रीयस्वयंसेवक संघ जैतारण तहसील स्तरीय सामाजिक सदभावना बैठक आयोजित हुई। बैठक में सामाजिक समरसता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। संघ के तृतीय सर संघचालक बाला साहब देवरस के 100 वें जयंती वर्ष पर पुष्प अर्पित कर श्रद्घाजलि अर्पित की गई। बैठक में आपसी प्रेमभाव सहयोग के साथ व्यवहार करने पर जोर दिया। इस मौके बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वंय सेवक के पदाधिकारी मौजूद थे।