पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतारण. क्षेत्रके पाटवा ग्राम में एक शाम भगवान भारती के नाम भजन संध्या का आयोजन महंत नेम भारती महाराज के सान्निध्य में आयोजित किया गया। भजन संध्या का आगाज गणपति वंदना से हुआ। इसके बाद रामस्वरूप ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। शुक्रवार को गांव में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगल गीत गाते हुए चल रही थी। इस अवसर पर दानदाताओं का आयोजन समिति द्वारा सम्मान किया। मंच संचालन ओम आचार्य ने किया।