- Hindi News
- जैतारण बीईईओ ने डेपुटेशन के नाम पर किए 34 शिक्षकों के तबादले
जैतारण बीईईओ ने डेपुटेशन के नाम पर किए 34 शिक्षकों के तबादले
आदेशों को दरकिनार कर 5 अगस्त को ही जैतारण बीईईओ ने किए 21 डेपुटेशन
भास्करन्यूज | पाली
शिक्षणव्यवस्था के नाम पर जैतारण के बीईईओ की ओर से पिछले महीने 34 शिक्षकों का डेपुटेशन कर दिया गया, जबकि शिक्षा निदेशालय के स्पष्ट निर्देश है कि बीईईओ किसी भी शिक्षक को प्रतिनियुक्ति पर अन्यत्र नहीं लगा सकते हैं। इधर, मामले का खुलासा होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईईओ से स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी के अनुसार जैतारण ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने 5 अगस्त और 17 जुलाई को आदेश जारी कर ब्लॉक में 34 शिक्षकों काे डेपुटेशन पर अन्य स्कूलों में लगा दिया। बुधवार को राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की ओर से इस मामले में धांधली का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
बीईईओ से मांगा स्पष्टीकरण
^इससंबंध में जांच की जा रही है। साथ ही बीईईओ से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। -नूतन बाला कपिला, डीईओ,प्रारंभिक कार्यवाहक
जिस दिन सूची जारी की, उसी दिन शिक्षा उप निदेशक ने जारी किए थे आदेश
5अगस्त को ही शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक ने आदेश जारी कर डीईओ को यह निर्देश दिए थे कि किसी भी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी की ओर से शिक्षण व्यवस्था के नाम पर डेपुटेशन नहीं किया जाएगा। इस आदेश की अवहेलना पर बीईईओ के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इधर, 5 अगस्त 2014 को ही जैतारण के बीईईओ ने 21 अध्यापकों का शिक्षण व्यवस्था के नाम पर डेपुटेशन के आदेश जारी कर दिया।
5 अगस्त को 21 शिक्षकों की सूची की जारी
जैतारणबीईईओ ने 5 अगस्त को 21 शिक्षकों की सूची जारी कर उनका डेपुटेशन कर दिया। इसमें देवरिया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय से एक शिक्षक का डेपुटेशन आगेवा बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया। राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के जिलाध्यक्ष उदयभानू ओझा ने बताया कि इसी सूची में सुगालिया की प्राथमिक स्कूल से एक शिक्षक का डेपुटेशन देवरिया स्कूल में किया। इसी तरह एक ओर शिक्षक का डेपुटेशन चावंडिया कलां से पाटवा कर दिया। फिर उसकी जगह जोगेश्वर आश्रम उच्च प्राथमिक स्कूल से दूसरे शिक्षक को चावंडिया कलां भेजा।