- Hindi News
- संभागीय आयुक्त गेरा ने किया भामाशाह शिविर का निरीक्षण
संभागीय आयुक्त गेरा ने किया भामाशाह शिविर का निरीक्षण
संभागीयआयुक्त हेमंत गेरा बुधवार दोपहर जैतारण पहुंचे। गेरा ने भामाशाह महाअभियान को लेकर चल रहे शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम घनश्यामलाल शर्मा से शिविर की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। गेरा ने शिविर में बैंक द्वारा खोले गए खाते, आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड का अवलोकन भी किया। उन्होंने शिविर में उपस्थित लोगों से आव्हान किया कि राज्य सरकारी की महत्वाकांक्षी भामाशाह योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष अनवार कुरैशी, अधिशासी अधिकारी हरिशचंद्र गहलोत, कार्यवाहक तहसीलदार प्रशिक्षु आईएएस आशीष गुप्ता, सीता प्रजापति, पटवारी रामनिवास चौधरी आदि मौजूद थे।