पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसफार्मर से तांबा चाेरी, रास में बिजली आपूर्ति बाधित

ट्रांसफार्मर से तांबा चाेरी, रास में बिजली आपूर्ति बाधित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली. रासकस्बे में मंगलवार रात कोई चोरी बिजली टांसफार्मर से तांबा चुराकर ले गया। इस घटना से कस्बे के कई मोहल्लों में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे डिस्कॉम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बिजली सप्लाई को दुरुस्त किया। इस मामले में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार जैतारण डिस्कॉम में कार्यरत जेईएन अशोक विश्नोई ने रास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात में कोई चोरी ट्रांसफार्मर में से तांबे की कोइल समेत अन्य उपकरण चुराकर ले गया। इसके चलते गांव में बिजली सप्लाई पर काफी असर पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।