जैतारण| थानाक्षेत्र के पिपलिया खुर्द गांव में स्थित महादेव मंदिर
जैतारण| थानाक्षेत्र के पिपलिया खुर्द गांव में स्थित महादेव मंदिर के पीछे शुक्रवार को युवक ने पेड़ पर फंदा डाल आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही ग्राामीण घटना स्थल पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पेड से उतार मोर्चरी में रखवाया। शनिवार को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। थाना अधिकारी अनिल विश्नोई ने बताया कि पिपलियां खुर्द निवासी खीयाराम ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका भाई श्यामलाल पुत्र दुलाराम नट गृह क्लेश के चलते मानसिक रूप से परेशान था। इस पर उसने दोपहर पेड पर रस्सी का फंदा डाल आत्महत्या कर ली।
पेड़ पर लटक युवक ने दी जान