- Hindi News
- बर में ज्वेलर को चाकू दिखा लूटपाट का प्रयास, बदमाश फरार
बर में ज्वेलर को चाकू दिखा लूटपाट का प्रयास, बदमाश फरार
देर शाम को दो बदमाशों ने घेरा और चाकू दिखा जेवरात नकदी से भरा बैग लूटने का प्रयास
भास्करन्यूज | रायपुर मारवाड़
नेशनलहाईवे पर स्थित बर कस्बे में मंगलवार देर शाम आठ बजे घात लगा कर बैठे दो बदमाशों ने एक ज्वेलर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने चाकू दिखा कर ज्वेलर की बाइक से नकदी जेवरात वाला बैग लूटने का प्रयास किया, लेकिन विरोध करने पर दोनों बदमाश वहां से भाग गए। छिना झपटी के दौरान बदमाश के हाथ से चाकू गिर गया और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। उल्लेखनीय है कि इसी ज्वेलर की दुकान में 13 सितंबर की रात को चोरों ने डेढ़-दो लाख के जेवरात चुराए थे, जिसके बाद बर में व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस के अनुसार गिरी निवासी कालीचरण सोनी ने बर कस्बे में ज्वेलरी की दुकान लगा रखी है, जो परिवार के साथ बर में ही रहता है। मंगलवार देर शाम करीब आठ बजे दुकान बंद कर वह बाइक लेकर अपने घर जा रहा था। शेष|पेज13
उससमय दुकान की नकदी जेवरात बैग में उसके पास ही थे। घर से कुछ दूरी पर तंग गली में घात लगाकर बैठे दो युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया।
इस दौरान बाइक समेत ज्वेलर्स एक बदमाश पर गिर गया तो उसके साथी ने चाकू से उस पर हमला करने का प्रयास किया। ज्वेलर्स ने हाथ से चाकू का वार रोका और बदमाश से भिड़ गया। इस दौरान आरोपी के हाथ से चाकू गिर गया, लेकिन तब तक उसका दूसरा साथी भी खड़ा हो गया। दोनों ने ज्वेलर्स से बैग छिनने का प्रयास किया, लेकिन शोर शराबा सुनकर गली से लोगों की भीड़ मौके पर पहुंच गई। यह देख दोनों बदमाश मौके से भाग गए, जो तंग गलियों से होते हुए हाईवे तक पहुंचे।
हाईवे पर गाड़ी लेकर खड़ा था बदमाशों का साथी
घटनाक्रम के दौरान ज्वेलर्स मोहल्ले के लोगों ने दोनों बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे तंग गलियों का फायदा उठा कर भाग गए। ग्रामीणों का कहना है कि हाईवे पर बिरांटिया गांव की ओर बोलेरो अथवा स्कार्पियो खड़ी थी, जिसे स्टार्ट कर उनका साथी बैठा था। ज्वेलर्स से लूटपाट का प्रयास करने वाले दोनों बदमाश उसी गाड़ी में बैठ कर बिरांटिया-जैतारण की ओर भाग गए। पुलिस ने इस सूचना पर नाकाबंदी करा तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर रात तक बदमाशों का पता नहीं लग पाया।