आवंटन कमेटी की बैठक स्थगित
जैतारण. कृषिउपज मंडी समिति जैतारण एवं गौण मंडी यार्ड आनंदपुर कालू की दुकान एवं भूखंड आवंटन कमेटी की बैठक स्थगित कर दी गई है। जैतारण कृषि उपज मंडी सचिव मनोज ढेणवाल ने बताया की जैतारण कृषि उपज मंडी में 17 सितम्बर को सवेरे 11 बजे तथा कालू स्थित मंडी कार्यालय में दोपहर 3 बजे आंवटन कमेटी की बैठक रखी गई थी। बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।