पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निजी स्कूल का टेम्पो पलटा, 4 घायल

निजी स्कूल का टेम्पो पलटा, 4 घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतारण। जैतारण शहर स्थित एक निजी स्कूल संस्कार एकेडमी विद्यालय के छात्रों को टेम्पो से सोमवार को जैतारण से बिरोल घर छोड़ने जाते समय टेम्पो पलट गया। हादसे में चार छात्र घायल हो गए, जिसमें से दो की हालत गंभीर होने पर जोधपुर के लिए रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलने पर थाना अधिकारी गौतम जैन के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने टेम्पो को जब्त कर घायल छात्रों को जैतारण के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। दो छात्रों की हालत गंभीर होने पर जोधपुर रेफर किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। टेम्पो में 16 से छात्र बैठे थे।

हादसे में चार छात्र घायल हुए। इनमें बिरोल निवासी छात्र पुष्पेंद्र (12)पुत्र बगदाराम कुमावत, आर्यन (9) पुत्र प्रमोद कुमार मेघवाल, चेतन (14) पुत्र बगदाराम कुमावत तथा राहुल (10) पुत्र कमलेश घायल हुए। घायलों में से पुष्पेंद्र तथा आर्यन की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए जोधपुर रेफर किया।