मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का सम्मान
मनुष्य जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान : गोयल
शहरके भाकरवास ग्राम स्थित सरगरा समाज न्याति नोहरा परिसर में रविवार को सरगरा समाज विकासशील सेवा समिति के तत्वावधान में समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस मौके विधायक सुरेंद्र गोयल ने कहा कि मनुष्य जीवन में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान है। शिक्षा के बगैर मनुष्य जीवन अधूरा है। जैतारण पंचायत समिति के प्रधान मल्लाराम सीरवी ने कहा कि असफलता ही सफलता की कुंजी होती है, इसलिए व्यक्ति को असफलता से निराश होकर सफलता के लिए मेहनत करनी चाहिए। समाजसेवी लुंबाराम मारू ने छात्रों को सकारात्मक सोच रखकर जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। कपासन थानाधिकारी रामेश्वरलाल कच्छवाह ने कहा कि मनुष्य जीवन में अच्छे संस्कार का होना जरूरी है क्योंकि संस्कार के बगैर मनुष्य जीवन का कोई भी अस्तित्व नहीं है। भंवरलाल मारू ने कहा कि अच्छे संस्कार केवल बच्चा अपने माता-पिता गुरु के माध्यम से ही प्राप्त कर सकता है। विकासशील सेवा समिति के सदस्यों द्वारा अतिथियों का माला साफा पहनाकर बहुमान किया गया। समारोह में मोहनलाल बर, पुखाराम परिहार, पेमाराम गरनिया, जालमचंद्र रायपुर, सत्यनारायण पिपलिया, पारसमल पंवार, सुरेन्द्र ठाकरवास, रामपाल निंबोल, मदनलाल भाकरवास सहित सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद थे।
बूसी. सोमेसर में मेघवाल समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करते अतिथि।