जैतारण | संतसत्यगोपाल ज्ञानतीर्थ ने कहा कि मनुष्य को अपनी
जैतारण | संतसत्यगोपाल ज्ञानतीर्थ ने कहा कि मनुष्य को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में खर्च करना चाहिए। वे रास पंचायत के भीमगढ़ गांव में शनिवार को आशापुरा माता मन्दिर में निर्मोहीनाथ सेवा संस्थान के तत्वावधान आयोजित कार्यक्रम में प्रवचन दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपनी कमाई का कुछ हिस्सा दान-पुण्य में खर्च करना चाहिए। दान-पुण्य करने से मनुष्य को आत्मशांति मिलती है। इस अवसर पर रास सरपंच देवकरण गुर्जर, दयालराम खेड़ा, उगमाराम माली, बाबूलाल, छोटूलाल, अरविंदसिंह, गोपालसिंह, बीरमसिंह आदि मौजूद थे।
जीवन में दान-पुण्य करें : सत्यगोपाल