- Hindi News
- नाबालिग से गैंगरेप, तीनों आरोपियों की तलाश
नाबालिग से गैंगरेप, तीनों आरोपियों की तलाश
सेंदड़ा की किशोरी का अपहरण कर ब्यावर की होटल में 3 आरोपियों द्वारा दुष्कर्म
भास्करन्यूज | सेंदड़ा
सेंदड़ाके निकट एक गांव की नाबालिग लड़की का अपहरण कर तीन लोगों द्वारा ब्यावर की होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दो दिन तक पीडि़ता को होटल में बंधक बना कर रखा। घटना 20 21 सितंबर की बताई जाती है, जिसे आरोपी रविवार देर शाम को ब्यावर रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर फरार हो गए। पीडि़त पक्ष की ओर से सोमवार सुबह पुलिस में केस दर्ज कराया। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म पोक्सो की धारा में मुकदमा दर्ज कर तीनों आरोपियों की तलाश में टीमें संभावित ठिकाने पर भेजी है। पीडि़ता का मेडिकल करा परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस के अनुसार सेंदड़ा के निकट एक गांव का व्यक्ति सोमवार सुबह अपनी 13 साल की पुत्री के साथ सेंदड़ा थाने में पेश हुआ। उसकी ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया गया है कि गत 20 सितंबर की उसकी पुत्री घर पर अकेली थी।
शेष|पेज12
,जबकि परिवार के लोग खेत पर गए हुए थे। मौका देख कर रामगढ़ चांग गांव का सुखा पुत्र दाऊ, पिंटू पुत्र भंवरु तथा टुकड़ा, जैतारण निवासी सुखा पुत्र मेवा दो बाइक पर उसके घर पर पहुंचे और चाकू दिखा कर उसकी पुत्री को जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि आरोपियों ने ब्यावर में किसी होटल में उसकी पुत्री को बंधक बना कर रखा और दो दिन तक उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि 21 सितंबर की देर शाम को आरोपियों ने उसकी पुत्री को ब्यावर रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर फरार हो गए। रात को किसी तरह पीडि़ता अपने घर पहुंची और परिजनों को अपने साथ हुए घटनाक्रम के बारे में बताया। सेंदड़ा एसएचओ भूटाराम विश्नोई ने बताया कि सोमवार सुबह पीडि़ता का मेडिकल कराने के बाद घटनास्थल का मुआयना किया गया। मामले की जांच जैतारण डीएसपी को सौंपी गई है।