जैतारण पंचायत समिति की बैठक में हंगामा
पंचायत समिति सभागार में बैठक आयोजित
भास्करन्यूज | जैतारण
पंचायतसमिति में सोमवार को साधारण सभा की बैठक हंगामेदार रही। बैठक में पेयजल, शिक्षा, आंगनवाड़ी में नियुक्तियां एवं अनियमित अध्यापकों की प्रतिनियुक्तियों का मुद्दा छाया रहा। शिक्षकों की कमी को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उप प्रधान नगराज राव ने जैतारण ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी पर अनियमित प्रतिनियुक्तियां करने का आरोप लगाया। विकास अधिकारी गौतम राम चौधरी ने शिक्षा समिति का सचिव होने के बावजूद उन्हें बिना जानकारी दिए शिक्षको की प्रतिनियुक्तियां करने का आरोप लगाया। विधायक गोयल ने बीच-बचाव करते हुए जनप्रतिनिधियों की जायज मांगों एवं शिक्षकों की कमी को लेकर हुई तालाबंदी के अलावा कि गई अनियमित प्रतिनियुक्तियों कों रद्द करने के निर्देश दिए। विधायक गोयल ने कहा कि शून्य एवं कम नामांकन वाले विद्यालय जो एकीकरण में रह गए हैं, उन्हें तत्काल मर्ज करते हुए वहां पर कार्यरत शिक्षकों को अधिक नामांकन वाले विद्यालय में लगाए जाए। आंगनवाड़ी में वंचित नियुक्तियों को लेकर अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
पेयजलका मुद्दा छाया : निंबोलगांव के पंचायत समिति सदस्य विजयप्रकाश माली ने गांव में स्वीकृत पानी की टंकी को निर्माण कार्य शुरू कराने तथा गांव के कई मोहल्लों में गड़बड़ाई पेयजल व्यवस्था पर रोष जताया। उन्होंने पेयजल व्यवस्था को सुधारने के लिए पाइप लाइन बदलने की मांग की। जलदाय विभाग के एईएन मोहनलाल टांक ने शीघ्र सुधारने का आश्वासन दिया।
अनियमितप्रतिनयुक्तियां होंगी रद्द : बैठकमें ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जुगराज जोशी ने बताया कि अनियमित प्रतिनियुक्तियों को शीघ्र ही रद्द कर दिया जाएगा। शून्य एवं कम नामांकन वाले विद्यालय जहां पोषाहार नहीं पक रहा है, फिर भी पोषाहार का पैसा उठाया जा रहा है तो एेसे शिक्षकों के विरूद्व कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में विकास अधिकारी गौतमराम चौधरी ने निर्मल भारत अभियान के बारे में जानकारी दी। गोयल ने अस्पताल में नि:शुल्क जांच एवं ब्लड बैंक शुरू करने, पीएचसी भुम्बलिया, आसरलाई, सेवरिया, मोहराई डिगरना में तत्काल जमीन आवंटन कराने एवं सब सेंटर देवनगर एवं बख्तावरपुरा में स्वीकृत कराने का आश्वासन दिया। पंचायत समिति प्रधान मल्लाराम सीरवी ने जैतारण क्षेत्र मे