- Hindi News
- चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बर चौकी में 5 आरएसी के जवान लगाए
चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बर चौकी में 5 आरएसी के जवान लगाए
बर. कस्बेमें चोरी की बढ़ती घटनाओं और रविवार को दुकानदारों द्वारा विरोध एवं बर बंद के बाद पुलिस प्रशासन ने सक्रियता दिखाते हुए बर चौकी में पांच आरएसी के जवान लगाए हैं। जैतारण सीईओ वीरसिंह शेखावत ने बर चौकी में स्टाफ की कमी होने पर पांच आरएसी के जवान लगाए और चोरियों का शीघ्र राजफाश करने को लेकर एक पुलिस टीम भी गठित की है। वहीं, भाजपा नेता धर्माराम चौधरी ललित गुलेच्छा ने व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष के यहां हुई चोरी का शीघ्र पता लगाने की मांग की है।