पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेसहारा पशुओं से 3 दिन में 4 चोटिल

बेसहारा पशुओं से 3 दिन में 4 चोटिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों ने बेसहारा पशुओं को गांवाई गोशाला खाती खेड़ा में भेजने की मांग की

भास्करन्यूज | जैतारण

जैतारणमें बेसहारा मवेशियों से नागरिक परेशान है। नागरिकों ने बताया कि पिछले तीन दिन में बेसहारा पशुओं से चार जने चोटिल हो चुके हैं। समस्या के निवारण के लिए कई बार पालिका पार्षद नागरिक नगर पालिका में शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। इससे शहरवासियों में रोष व्याप्त है। जैतारण के बिजलीघर चौराहा, प्राइवेट बस स्टैंड, गोशाला निमाज, जोधपुर मुख्य सड़क पर बेसहारा पशुओं की भरमार रहती है। दिन भर बेसहारा पशु मुख्य सड़क पर विचरण करते रहते हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है।

पालिका की हठधर्मिता है

^पालिकाने लाखों रुपए खर्च कर पिंजरा ट्रॉली खरीद तो ली है, लेकिन काम में नहीं लेना गलत बात है। साधन होते हुए भी कार्रवाई नहीं करना पालिका की हठधर्मिता है। -सुरेशपोकरणा, पार्षद

जनताके साथ धोखा है

^जनताकी समस्या को समय पर निस्तारण करना पालिका का प्रथम कर्तव्य है। संसाधन होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं करना जनता के साथ धोखा है। -कंचनमाली, पार्षद

पशुओंमें बेसहारा मवेशियों की भरमार

^शहरमें बेसहारा मवेशियों की भरमार है वाकई शहर की गंभीर समस्या है। पालिका को इन बेसहारा मवेशियों को पकड़कर गांवाई गोशाला खातीखेड़ा में भेजना चाहिए, जिससे समस्या से निजात मिल सके। -जवरीलालभाटी, समाजसेवी

केस-1

शहरके बिजलीघर चौराहा पर शनिवार को नेमाराम बाइक पर जा रहा था। इस दौरान अचानक बेसहारा मवेशियों का झुंड उसके आगे गया, जिससे वह नीचे गिरकर चोटिल हो गया।

केस-2

जोधपुरमुख्य सड़क पर बेसहारा मवेशियों की संख्या अधिक रहती है। यहां पर रविवार दोपहर को खीमाराम पैदल जा रहा था। वहां पर दो बेसहारा गोवंश आपस में लड़ रहे थे। इनसे बचने के चक्कर में नीचे गिर पड़कर चोटिल हो गया।