पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिशन पूर्ण शक्ति केंद्र पर मनाया बालिका जन्मोत्सव

मिशन पूर्ण शक्ति केंद्र पर मनाया बालिका जन्मोत्सव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सांगावासग्राम में राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण मिशन के तत्वावधान में बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर पंचायती राजमंत्री सुरेंद्र गोयल, प्रधान मल्लाराम सीरवी, एसडीएम घनश्याम शर्मा, विकास अधिकारी किशनसिंह राठौड़ आदि मौजूद थे।

आनंदपुरकालू| फालकाके ग्राम पंचायत में मिशन पूर्ण शक्ति केन्द्र पर बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। इस मौके पर 31 बालिकाओं को तिलक लगाकर मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर पप्पूराम मेघवाल, मोहनलाल, ग्राम समन्वयक चन्द्रिका रिणवा तथा सरोज आदि मौजूद थे।

ग्राम पंचायत में 19 बालिकाआें का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत पदेन सचिव बीरमाराम, ग्राम समन्वयक शिप्रा सोलंकी, चंद्रकांता आदि मौजूद थे।

नाणा. कुमटिया ग्राम पंचायत के राजीव गांधी सेवा केंद्र में बुधवार को बालिका जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर केक काटा गया ढोल-थाली बजाकर माताओं को बधाई पत्र दिया गया। इस मौके पर सरपंच मेघाराम, ग्राम समन्वयक लता त्रिवेदी, मीना कंवर सहित महिलाएं मौजूद थी।

केकिंदड़ामें मनाया बालिका जन्मोत्सव

लांबिया|समीपवर्तीकेकिंदड़ा ग्राम पंचायत परिसर में बुधवार को सरपंच कमला कंवर राजपुरोहित के मुख्य आतिथ्य में बालिका जन्मोत्सव मनाया गया। ग्राम समन्वयक गवरीदेवी मनोहर कंवर ने केक काटा ढोल-थाली बजाकर बालिकाओं का जन्मोत्सव मनाया। इस मौके पर मेलनर्स भीकसिंह राजपुरोहित, ग्राम समन्वयक गवरीदेवी, मनोहर आढा, रोजगार सहायक लक्ष्मणराम कुमावत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी सहित महिलाएं मौजूद थी।

आनंदपुर कालू. ग्रामपंचायत फालका में बालिका जन्मोत्सव मनाया गया।

जैतारण. सांगावासगांव में बेटी को बधाई पत्र सौंपते मंत्री गोयल।