- Hindi News
- जैतारण में विधिक साक्षरता प्रतियोगिता आयोजित
जैतारण में विधिक साक्षरता प्रतियोगिता आयोजित
जैतारण| सीनियरउच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विधिक सेवा साक्षरता के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रभारी शिवदत्त खिडिय़ा ने बताया कि गुरुवार को विधिक साक्षरता के तहत बाल विवाह रोकने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, महिलाओं के अधिकार, निशक्तजनों को विधिक सहायता, पर्यावरण सुरक्षा मानवाधिकार, महिलाओं के अधिकार सहित अनेक कानूनी जानकारी को लेकर निबंध, वाद-विवाद पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई।