- Hindi News
- जैतारण में 13 को धरना देेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
जैतारण में 13 को धरना देेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
जैतारण | पूर्वसंसदीय सचिव दिलीप चौधरी ने बताया कि राज्य की भाजपा सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की विफलताओं को लेकर 13 दिसंबर को प्रात: 11.00 बजे उपखंड कार्यालय के सामने कांग्रेस कार्यकर्ता धरना देंगे। चौधरी ने बताया कि भाजपा सरकार का एक वर्ष का कार्यकाल नाकाम रहा है।
चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव में 15 लाख नौकरियां देने का वादा किया था। सरकार ने बेरोजगारों को नौकरियां तो दी नहीं, उल्टे विद्यार्थी मित्रों को नौकरियों से हटा दिया। ये बेरोजगारों के साथ कुठाराघात हुआ है।