पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काश्तकारों ने किया प्रदर्शन

काश्तकारों ने किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जैतारणमें भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष ओमप्रकाश बेनीवाल के नेतृत्व में काश्तकारों ने एसडीएम घनश्याम शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर काश्तकारों ने प्रदर्शन कर खरीफ की फसलों की गिरदावरी रिपोर्ट पुन: बनाने चोरियों की वारदात को रोकने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि जैतारण क्षेत्र में पिछले साल रबी की फसलों मेंं काश्तकारों का 60 प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ। काश्तकारों ने आरोप लगाया कि पटवारियों ने नुकसान की गलत रिपोर्ट पेश की। इस कारण से काश्तकारों को रबी की फसल के मुआवजे से वंचित रहना पड़ा। इस वर्ष भी खरीफ की फसलों में 70 प्रतिशत से अधिक नुकसान काश्तकारों का हुआ है। काश्तकारों ने पुन: गिरदावरी की रिपोर्ट बनाकर काश्तकारों की फसलों का वास्तविक मुआवजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में काश्तकारों ने नियमित 8 घंटे बिजली देने सहित विभिन्न समस्याओं के निवारण करने की मांग की। इस मौके पर जयराम टोगस, रामनिवास, रूपाराम पुनिया, जीवनराम, हेमाराम, रामकरण, दलाराम, बंशी माली, भभूत माली आदि मौजूद थे।

जैतारण. खरीफ फसलों की गिरदावरी रिपोर्ट पुन: बनवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते किसान।