जैतारण में न्यायिक कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
जैतारण | जैतारणमुख्यालय स्थित एडीजे, एसीजेएम जेएम न्यायालय में पदस्थापित न्यायिक कर्मचारियों ने न्यायालय परिसर में प्रदर्शन कर राजस्थान सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। न्यायिक कर्मचारी गोपाल राव सेठी ने बताा कि राजस्थान सरकार द्वारा सेठी पे कमीशन की सिफारिशें माननीय सर्वोच्च न्यायालय राजस्थान न्यायालय द्वारा आदेश होने के बाद भी राज्य सरकार द्वारा लागू नहीं की जा रही है। राज्य सरकार को 31 दिसंबर, 2015 तक का समय दिया, उसके बाद भी सिफारिशें लागू नहीं होने से रोष व्याप्त है। उन्होंने बताया कि मांगें नहीं मानने को लेकर 12 फरवरी तक धरना-प्रदर्शन करेंगे। वहीं 15 फरवरी को समस्त कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेंगे। इस अवसर पर चंद्रशेखर, गजेंद्र रिणवा, इमरान, प्रमोद, दिलीप कुमार, टीकमसिंह, सुखराम, किशोरसिंह, मुकेश कुमार, प्रेमप्रकाश, महेश, गजानंद, हेमसिंह, रजनीश, कुंदनसिंह राजेंद्र व्यास, मोहम्मद आमिन, अमित, भूपेंद्र, थानाराम, पूनापुरी आदि मौजूद थे।