जैतारण| शहरके मोदियों की गली में सूने पड़े मकान के
जैतारण| शहरके मोदियों की गली में सूने पड़े मकान के ताले तोड़कर चोर चांदी के बर्तन सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस के अनुसार शहर के मादियों की गली में अशोक कुमार माथुर के मकान में से चोरों ने टीवी, मिक्सी, स्टीरियो सेट, गैस सिलेंडर सहित चांदी के बर्तन ले गए। मकान मालिक लंबे समय से जोधपुर में ही रहते हैं। पुलिस ने सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
जैतारण में सूने मकान में चोरी