पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पति पत्नी ने महिला को पहले साथ बैठा शराब पिलाई, फिर रस्सी से गला घोंट कर मार डाला

पति-पत्नी ने महिला को पहले साथ बैठा शराब पिलाई, फिर रस्सी से गला घोंट कर मार डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पाली| जैतारणथाना क्षेत्र के गरनिया गांव में गोचर भूमि में गत 3 दिसंबर की शाम को मिले महिला के शव और उसकी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने मेड़ता के जसवंताबाद गांव की सुशीला सांसी (32) की हत्या के आरोप में पुलिस ने गांव के ही रामनिवास सांसी उसकी प|ी कस्तुरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मृतका के रामनिवास के साथ अवैध संबंध थे, जिससे रामनिवास छुटकारा पाना चाहता था। इसके चलते रामनिवास ने अपनी प|ी से मिल कर हत्या की साजिश रची थी। आरोपी दंपती को शनिवार को जैतारण कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी अनिल टांक ने बताया कि गत 3 दिसंबर को जैतारण के निकट गरनिया गांव में गोचर भूमि पर एक महिला का शव मिला था। मौका-ए-वारदात पर शव के पास शराब की खाली बोतल, चप्पलें मिली थी। हालांकि महिला का शव आठ-दस दिन पुराना होने के कारण क्षत-विक्षत हो गया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की बात सामने आई थी। जैतारण थाना प्रभारी गौतम जैन की टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए दो दिन पहले मृतका की पहचान नागौर के मेड़ता थाना क्षेत्र जसवंताबाद गांव की सुशीला सांसी (32)के रूप में की। यह गांव रास के निकट ही है, जहां जाकर पुलिस ने छानबीन कर रामनिवास सांसी (35) पुत्र नाथूराम सांसी को पूछताछ के लिए पकड़ा।

घरसे बुलाया, जैतारण से बाइक पर बैठा कर गरनिया ले गए : जैतारणएसएचओ गौतम जैन ने बताया कि आरोपी रामनिवास से पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसकी प|ी कस्तुरी को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके कहने पर गत 22 नवंबर को सुशीला को बस में बैठकर जैतारण पहुंच गई, जबकि आरोपी दंपती बाइक पर जैतारण गए। जैतारण में ठेके से शराब की बोतलें खरीद कर दोनों ने तय प्लान के अनुसार सुशीला को भी अपनी बाइक पर बैठाया और गरनिया गांव के पास गोचर भूमि पर पहुंचे। तीनों ने वहां बैठ कर शराब पी और मौका देख पति-प|ी ने रस्सी से सुशीला का गला घोंट दिया।

दस दिन बाद मिला था महिला का शव

गत22 नवंबर की शाम को वारदात के बाद मृतका को छोड़ आरोपी दंपती बाइक पर बैठकर अपने गांव चले गए। गत 26 नवंबर को महिला के भाई ने मेड़ता थाने में सुशीला की गुमशुदगी दर्ज कराई। मेड़ता पुलिस ने भी छानबीन की, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं लगा। गत 3 दिसंबर को जैतारण के पास गरनिया गांव की गोचर भूमि से मवेशी लेकर निकल रह