पंचायतीराज मंत्री गोयल ने किए उद्घाटन
कस्बेमें पंचायतीराज मंत्री सुरेंद्र गोयल ने शुक्रवार को कई विकास कार्यों का उद्घाटन किया। पंचायतीराज मंत्री गोयल ने निमाज में किसान सेवा केंद्र, चारदीवारी प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया। इसके बाद खेड़ा देवगढ़ में सीसी रोड पुलिया सहित कई कार्यों का उद्घाटन किया। इस मौके पर आयोजित आमसभा में गोयल ने कहा कि निमाज में विकास की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी। इस मौके पर सरपंच सुकड़ी देवी रोहिवाल, उप सरपंच हरजीतसिंह, विकास अधिकारी किशनसिंह राठौड़, प्रधान मल्लाराम सीरवी, समाजसेवी महेंद्र रोहिवाल, उपखंड अधिकारी घनश्याम शर्मा, जैतारण थानाधिकारी गौतम जैन, वीरसिंह शेखावत, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोविंदराम अडाणिया, भाजपा नेता गोविंद उज्ज्वल, अविनाश गहलोत, सुनील राठौड़, महेंद्र सिंगारिया, ग्रामसेवक सुरेंद्र जोशी, नेमीचंद जैन सहित ग्रामीण मौजूद थे।
निमाज. गांव में सीसी सड़क का उद्घाटन करते पंचायतीराज मंत्री सुरेंद्र गोयल।