पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्षतिग्रस्त हुई सड़क से हादसे की आशंका

क्षतिग्रस्त हुई सड़क से हादसे की आशंका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लांबिया. लांबिया-कुड़कीसड़क मार्ग अगस्त में हुई बारिश से क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन अभी तक इसे सही नहीं किए जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है। अतिवृष्टि के दौरान पानी के तेज बहाव से कई जगह से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। कुड़की सरपंच हरेंद्रसिंह लांबिया सरपंच सांवरदान राव ने सड़क को शीघ्र सही करने के लिए जैतारण पंचायत समिति की बैठक में प्रस्ताव लिया था और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया, लेकिन एक माह बाद भी सड़क को सही नहीं किया गया है।