पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिले के 40 सरपंचों को प्रेरित करने के लिए बुलाया भांवरी

जिले के 40 सरपंचों को प्रेरित करने के लिए बुलाया भांवरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम में पाली जैतारण के प्रधान ही पहुंचे

भास्करन्यूज | पाली

निर्मलभारत अभियान के तहत खुले में शौच मुक्त गांव बनाने के लिए रविवार को जिले भर से 40 सरपंच मॉडल गांव भांवरी पहुंचे। कलेक्टर रोहित गुप्ता की अध्यक्षता में भांवरी गांव पहुंचे सरपंचों ने गांव का भ्रमण किया। कार्यक्रम में इस अभियान को पूरे जिले में महाअभियान का रूप देने वाले जिला प्रमुख खुशवीरिसंह जोजावर को आमंित्रत नहीं किया गया बल्कि अन्य प्रधानों जनप्रतिनिधियों को बुला लिया गया। कार्यक्रम में पाली जैतारण के प्रधान ही पहुंचे।

शेष|पेज14

इसअवसर पर आयोजित समारोह में प्रधान शोभा सोलंकी ने भांवरी गांव की मिसाल देते हुए सभी सरपंचों को अपने-अपने गांव को शीघ्र खुले में शौच से मुक्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की इस पहल पर सभी घरों में शौचालयों का निर्माण होना चाहिए। समारोह में कलेक्टर रोहित गुप्ता ने अभियान को सफल बनाने के लिए सरपंचों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों सहयोग की अपील की। इस अवसर पर जिले सीईओ भागीरथ विश्नोई जिले के सभी बीडीओ सहित कई लोग उपस्थित थे।

इधर, प्रधान को बुलाया, प्रमुख को कार्यक्रम की जानकारी नहीं

जिलापरिषद की ओर से जहां इस अभियान को प्रमुखता से आयोजित किया जा रहा है, वहीं रविवार को आयोजित समारोह की जिला प्रमुख को ही सूचना नहीं दी गई। भांवरी गांव में कलेक्टर, सीईओ सहित जिले भर के प्रशासनिक अधिकारी, पाली प्रधान और सरपंच तक को बुलाया गया, लेकिन जिला प्रमुख खुशवीरसिंह जोजावर को सूचना नहीं दी गई। जिला प्रमुख से जब भांवरी समारोह के संबंध में पूछा गया तो उन्होंने कार्यक्रम की जानकारी नहीं होने की बात कही।