नोडल केंद्र प्रभारियों की बैठक
जैतारण | जैतारणब्लॉक अधीनस्थ प्राथमिक शिक्षा के नोडल केंद्र प्रभारियों की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में सहायक उपनिदेशक माध्यमिक पाली लक्ष्मणराम प्रजापत, ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी बस्तीलाल भाटी, अतिरिक्त ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी जुगराज जोशी, राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिलाध्यक्ष अमरजीतसिंह, पंचायतराज कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जवरीलाल प्रजापत ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
सर्व शिक्षा अभियान के संदर्भ व्यक्ति श्रवण कुमार लक्ष्कार, लेखपालसिंह, बद्रीलाल जोगावत, वरिष्ठ लिपिक राजेंद्र भाटी आदि उपस्थित थे।